बेनीपुर में 163 मामलों का हुआ निबटारा

Updated at :13 Dec 2015 1:48 AM
विज्ञापन
बेनीपुर में 163 मामलों का हुआ निबटारा

बेनीपुर : स्थानीय व्यवहार न्यायालय में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विभिन्न मामलों के 163 मामलों का निष्पादन किया गया. कोर्ट सूत्रों के अनुसार 107 के तहत 34 एवं भूमि संबंधी 3 एवं आपराधिक 25 मामलों का निष्पादन किया गया. इसके अलावा ग्रामीण बैंक के 15 वादों से 68 हजार 500, सेंट्रल […]

विज्ञापन

बेनीपुर : स्थानीय व्यवहार न्यायालय में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विभिन्न मामलों के 163 मामलों का निष्पादन किया गया. कोर्ट सूत्रों के अनुसार 107 के तहत 34 एवं भूमि संबंधी 3 एवं आपराधिक 25 मामलों का निष्पादन किया गया. इसके अलावा ग्रामीण बैंक के 15 वादों से 68 हजार 500, सेंट्रल बैंक के 6 मामलों से 1 लाख 54 हजार 500 तथा एसबीआइ बैंक का 80 वादों का समझौता कर 15 लाख 50 हजार की राशि वसूली किया गया.

इसके लिए तीन बेंच बनाया गया था. बेंच एक पर न्यायिक अधिकारी विष्णुदेव उपाध्याय, अधिवक्ता मीना कुमारी एवं राम मोहन झा तथा बेंच दो पर न्याकि अधिकारी अजय कुमार एवं अधिवक्ता अब्दुल रजिक साथ ही बेंच तीन पर न्यायिक अधिकारी के रूप में एपी चौधरी अधिवक्ता संजीव कुमार झा एवं राजनाथ यादव उपस्थित थे. लोगों ने मामले सुलझाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन