सीसीटीवी कैमरे से होगी आयोजन की निगरानी

Updated at :11 Dec 2015 9:26 PM
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे से होगी आयोजन की निगरानी

सीसीटीवी कैमरे से होगी आयोजन की निगरानी आसपास की शराब दुकानें रहेंगे दो दिन बंद दरभंगा. मिथिला लोक उत्सव को लेकर डीएम एवं एसएसपी ने संयुक्त आदेश जारी कर 12 एवं 13 दिसंबर को स्टेडियम के आसपास की शराब दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया है. कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों में […]

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे से होगी आयोजन की निगरानी आसपास की शराब दुकानें रहेंगे दो दिन बंद दरभंगा. मिथिला लोक उत्सव को लेकर डीएम एवं एसएसपी ने संयुक्त आदेश जारी कर 12 एवं 13 दिसंबर को स्टेडियम के आसपास की शराब दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया है. कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों में कड़ी निगरानी की चौकसी के साथ-साथ पार्किंग जोन को भी चिन्हित किया गया है. आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में बहेड़ी की ओर से आनेवाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. स्टेडियम के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे से हर गतिविधि पर नजर रखी जायेगी. कार्यक्रम स्थल के पास चिकित्सीय व्यवस्था और डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. विशेष परिस्थिति के लिए एम्बुलेंस भी मौजूद रहेंगे. अग्निशमन दस्ता, पेयजल की व्यवस्था की गयी है. विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए स्पेशल पैंथर मोबाइल के द्वारा गश्त लगाया जायेगा. कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के पूर्ण प्रभार में सदर एसडीओ और एसडीपीओ को जिम्मेवारी दी गयी है. इसको लेकर दोनों अधिकारियों ने नेहरू स्टेडियम में अधिकारियों से वार्ता की और निर्देश दिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन