खाता खुलवाने पर लगते हैं 80 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क

खाता खुलवाने पर लगते हैं 80 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क कमतौल. स्टेट बैंक कमतौल में छात्र-छात्राओं को खाता खोलने जाने पर स्टेट बैंक के बैनर तले स्थापित ग्राहक सेवा केंद्र में खाता खोलने की सलाह दी जाती है. वहीं ग्राहक सेवा केंद्र पर बतौर 80 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर लिए जाते हैं. जबकि सरकार […]
खाता खुलवाने पर लगते हैं 80 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क कमतौल. स्टेट बैंक कमतौल में छात्र-छात्राओं को खाता खोलने जाने पर स्टेट बैंक के बैनर तले स्थापित ग्राहक सेवा केंद्र में खाता खोलने की सलाह दी जाती है. वहीं ग्राहक सेवा केंद्र पर बतौर 80 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर लिए जाते हैं. जबकि सरकार द्वारा 0 बैलेंस पर खाता खोलने की बात कही जाती है. सच्चाई क्या है ये तो संबंधित लोग ही जानें, परन्तु छात्राओं ने होने वाली कठिनाई को लेकर विधायक से शिकायत की. क्षेत्र भ्रमण के क्रम में विधायक जीवेश कुमार मिश्रा आरएस कन्या उवि पहुंचे थे. विद्यालय की समस्याओं से अवगत होने के बाद विधायक सीधे छात्राओं से मिलने गये. जहां छात्राओं ने सभी आवश्यक शिकायत दर्ज करवाया. खाता खोलने में होने वाली परेशानी को सुनकर विधायक जानकारी जुटाने की कोशिश कर ही रहे थे, इतने में एक ग्राहक सेवा केंद्र का प्रतिनिधि विधायक से मिलने पहुंचा. उन्होंने विधायक सहित उपस्थित गणमान्य लोग, शिक्षक और सैंकडों छात्राओं के बीच प्रोसेसिंग शुल्क लिए जाने का प्रावधान होने की बात कह छात्राओं की शिकायत की पुष्टि की. हालांकि विधायक ने छात्राओं को बैंक में खाता खोलने और कठिनाई होने पर दूरभाष पर संर्पक करने के लिए अपना मोबाइल नंबर लिखवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










