Darbhanga: सरकारी एवं निजी स्कूलों में नामांकित मात्र 65 प्रतिशत बच्चों का अबतक बना अपार आइडी

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

जिले के 3278 सरकारी एवं यू डाइस प्राप्त निजी विद्यालयों में चालू शैक्षणिक सत्र में 06 लाख 55 हजार 205 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं.

विज्ञापन

दरभंगा. जिले के 3278 सरकारी एवं यू डाइस प्राप्त निजी विद्यालयों में चालू शैक्षणिक सत्र में 06 लाख 55 हजार 205 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं. विभागीय जानकारी के अनुसार 2586 सरकारी विद्यालयों में 541662 जबकि 687 निजी विद्यालयों में 01लाख 13 हजार 543 बच्चे पढ़ रहे हैं. बावजूद सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कुल नामांकित के विरुद्ध मात्र 65 प्रतिशत बच्चों का ही अपार कार्ड जारी हुआ है. बता दें कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने नामांकित बच्चों का अपार आइडी कार्ड अनिवार्य कर दिया है. इसके बिना एक शैक्षणिक संस्था से दूसरे में नामांकन संभव नहीं है. आंकड़ा बताता है कि कुल जारी 65 प्रतिशत अपार आइडी में सरकारी विद्यालयों का हिस्सा जहां 70 प्रतिशत है, जबकि निजी विद्यालयों का मात्र 37 प्रतिशत.

64 हजार 700 नामांकित बच्चे किस संस्था में, सिस्टम के पास जानकारी नहीं

आंकड़ा बताता है कि सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कुल नामांकित के विरुद्ध 04 लाख 26 हजार 164 बच्चों का अपार आइडी जेनरेट है. 02 लाख 26 हजार 329 बच्चों का अपार आइडी जेनरेट करने के लिए आवेदन भी नहीं दिया गया है. 2259 नामांकित बच्चों का आवेदन सिस्टम ने विभिन्न कारणों से अस्वीकृत कर दिया. 453 बच्चों के आवेदन तो स्वीकार किये गये. परंतु अब तक आइडी जनरेट नहीं हो पाया है. वर्तमान में 64 हजार 700 नामांकित बच्चे किस संस्था में पढ़ रहे हैं, इसकी जानकारी सिस्टम के पास नहीं है.

अपार आइडी कार्ड क्यों जरूरी

अपार आइडी कार्ड छात्रों की स्थायी पहचान है. यह उनकी पूरी शिक्षा यात्रा का रिकॉर्ड एक डिजिटल खाता में सुरक्षित रखता है. इससे शिक्षा से जुड़े सभी कार्य सरल और सुविधाजनक हो जाते हैं.

-राजकुमार रंजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन