ट्रक की ठोकर से बाइक सवार अधिवक्ता जख्मी

Updated at :04 Dec 2015 7:30 PM
विज्ञापन
ट्रक की ठोकर से बाइक सवार अधिवक्ता जख्मी

ट्रक की ठोकर से बाइक सवार अधिवक्ता जख्मी फोटो- फारवार्डेडपरिचय- अनुमंडल अस्पताल में जख्मी अधिवक्ता का इलाज करते चिकित्सक. बेनीपुर. बहेड़ा थाना क्षेत्र के धड़ौरा सकरी मार्ग के कंथूडीह के निकट मोटरसाइकिल एवं ट्रक के सीधी टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं ट्रक भी सड़क के किनारे गड्ढे में […]

विज्ञापन

ट्रक की ठोकर से बाइक सवार अधिवक्ता जख्मी फोटो- फारवार्डेडपरिचय- अनुमंडल अस्पताल में जख्मी अधिवक्ता का इलाज करते चिकित्सक. बेनीपुर. बहेड़ा थाना क्षेत्र के धड़ौरा सकरी मार्ग के कंथूडीह के निकट मोटरसाइकिल एवं ट्रक के सीधी टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं ट्रक भी सड़क के किनारे गड्ढे में लुढ़क गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बहेड़ा पुलिस को दी. पुलिस सूचना पाते ही घटनास्थल पर पहुंची और अचेतावस्था में पड़े बाइक सवार को अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए लाया. वहां उनकी पहचान अलीनगर प्रखंड के रामपुर उदय निवासी सह बेनीपुर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता जयप्रकाश झा के रूप में हुई. अस्पताल के चिकित्सक कृष्णानंद यादव ने उनका प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक स्थिति में डीएमसीएच रेफर कर दिया. पुलिस दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन