चेहल्लुम पर लोगों ने निकाला जुलूस
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2015 7:10 PM
चेहल्लुम पर लोगों ने निकाला जुलूस फोटो : बाजार में लगे महाजाम में फसा एंबुलेंस.बहेड़ी. चेहल्लुम के अवसर पर बाजार में परंपरिक हथियारों से लैस होकर गुरुवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धूम धाम से जुलूस निकाला. बाजार के महावीर जी चौराहे पर युवकों ने डीजे की धुन पर पांपरिक हथियारों से घंटों खेल […]
चेहल्लुम पर लोगों ने निकाला जुलूस फोटो : बाजार में लगे महाजाम में फसा एंबुलेंस.बहेड़ी. चेहल्लुम के अवसर पर बाजार में परंपरिक हथियारों से लैस होकर गुरुवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धूम धाम से जुलूस निकाला. बाजार के महावीर जी चौराहे पर युवकों ने डीजे की धुन पर पांपरिक हथियारों से घंटों खेल की नुमाईस से लोगों को आकर्षित किया. इसको लेकर बाजार में लगे महाजाम में तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही स्थिर पड़ गयी. जाम में पीएचसी का एंबुलेंस में घंटो मरीज को परेशानी का सामना करना पड़ा. पीएचसी चैराहे से निकली डीजे की धुन पर इस जुलूस में युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. हालांकि शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी चौकस दिखी, लेकिन बाजार में लगे महाजाम को लेकर प्रशासन को घंटों कड़ी मशक्कत करना पड़ा. बाजार के मंजूर आलम के अनुसार उनके समय में मुहर्रम के चालिसवें दिन बाद आपस में खुशी का इजहार किया जाता था, लेकिन अब युवा पीढ़ी इसे नये अंदाज में मनाते हैं. जिसमें जुलूस निकाला जाता है. इस थाना क्षेत्र के बलिगांव, हावीडीह, दाईंग, सनखेरहा, निमैठी, आदि गांव में चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










