क्रय केंद्र नहीं खुलने से लोग परेशान

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2015 6:54 PM

विज्ञापन

क्रय केंद्र नहीं खुलने से लोग परेशान औन-पौने दाम पर धान बेच रहे किसानबहादुरपुर. धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र नहीं खुलने से प्रखंड क्षेत्र के किसानों को परेशानी हो रही है. रबी की खेती सिर पर रहने के कारण किसान धान को औने-पौने दामों पर खुले बाजार मेंं बेचने को मजबूर हैं. क्योंकि रबी की खेती […]

विज्ञापन

क्रय केंद्र नहीं खुलने से लोग परेशान औन-पौने दाम पर धान बेच रहे किसानबहादुरपुर. धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र नहीं खुलने से प्रखंड क्षेत्र के किसानों को परेशानी हो रही है. रबी की खेती सिर पर रहने के कारण किसान धान को औने-पौने दामों पर खुले बाजार मेंं बेचने को मजबूर हैं. क्योंकि रबी की खेती में काफी लागत लगती है. मोहन झा, श्याम किशोर झा, अरुण झा, देवेंद्र झा, शिव कुमार झा, शंकर साहु, कमलाकांत झा आदि दर्जनों किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा धान की खरीद नहीं होने से हमलोग औने-पौने दाम में धान बेचने को मजबूर हैं. पैक्स अध्यक्ष कहते हैं कि सरकार द्वारा कोई दिशा निर्देश अभी तक नहीं मिला है. ऐसे में कैसे रबी की खेती हो पायेगी. इधर किसान सभा के जिला सचिव श्याम भारती ने बताया कि सरकार अभी तक समाचार पत्रों तक ही घोषणा है. अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई सूचना नहीं दी गयी है. पिछले वर्ष धान अधिप्राप्ति के समय बोरा की राशि देने का वादा किया गया था, लेकिन न तो पैक्स अध्यक्षों के द्वारा भुगतान किया गया और न ही अन्य के द्वारा ही. इस संबंध में बीसीओ अमित कुमार ने कहा कि सभी पैक्स अध्यक्षों को अपने अपने पंचायतों के किसानों की सूची बनाने को कहा गया है. साथ ही किसानोें की सूची के साथ फोटो पहचान पत्र, बैंक खाता सूची के साथ संलग्न कर जमा करने को कहा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन