गुणवत्ता शक्षिा के लिए चलेगा विशेष कक्षा शक्षिण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Dec 2015 7:00 PM

विज्ञापन

गुणवत्ता शिक्षा के लिए चलेगा विशेष कक्षा शिक्षणप्रायोगिक विद्यालयों का मूल्यांकन संपन्न7 से होगा एक माह का कक्षा-शिक्षण का कार्यक्रमकार्य में लगेंगे डीएलएड के 100 शिक्षार्थीदरभंगा . कमाल मॉड्यूल से प्रशिक्षित डीएलएड रेगूलर कोर्स के 100 शिक्षार्थियों का प्रायोगिक विद्यालयों में असिस्मेेंट बुधवार को संपन्न हो गया. शहर के 15 प्रायोगिक विद्यालय के फीड बैक […]

विज्ञापन

गुणवत्ता शिक्षा के लिए चलेगा विशेष कक्षा शिक्षणप्रायोगिक विद्यालयों का मूल्यांकन संपन्न7 से होगा एक माह का कक्षा-शिक्षण का कार्यक्रमकार्य में लगेंगे डीएलएड के 100 शिक्षार्थीदरभंगा . कमाल मॉड्यूल से प्रशिक्षित डीएलएड रेगूलर कोर्स के 100 शिक्षार्थियों का प्रायोगिक विद्यालयों में असिस्मेेंट बुधवार को संपन्न हो गया. शहर के 15 प्रायोगिक विद्यालय के फीड बैक के आधार आगामी कार्ययोजना पर रणनीति बनेगी. इसके लिए सभी प्रशिक्षित शिक्षार्थी 4 नवंबर को डायट में बुलाया गया. जहां इनके अनुभवों में खूबियों खामियों के आधार पर आगामी रणनीति पर विचार होगा. इसके बाद 7 दिसंबर से एक माह के लिए सभी प्रशिक्षुओं की प्रायोगिक विद्यालयों में विद्यालय आधारित कार्यक्रम होंगे. जहां उन्हें कक्षा तीन से पांच तक के छात्र-छात्राओं को कमाल मॉड्यूल के आधार पर भाषा एवं गणित विषयों में अपेक्षित दक्षता लाने का प्रयास किया जायेगा. यह जानकारी देते हुए मूल्यांकन कार्य का अनुश्रवण डायट के व्याख्याताओं तथा प्रथम के विनोद कुमार ने किया है. डा. हुसैन का कहना है कि एक माह के शिक्षण कार्य के लिए सभी प्रशिक्षित शिक्षार्थियों को कार्ययोजना दी जायेगी तथा इसका लगातार मॉनीटरिंग होगा. बताते चले कि विधालीय शिक्षा में गुणवत्ता लाने के प्रयास में डायट ने शहर के 15 लैब स्कू लों में इसका परीक्षण कर रही है. इसमें डीएलएड रेगूलर कोर्स के शिक्षार्थियों को लगाया गया है जिन्हें समूह में बांटकर सभी विद्यालय में तैनात किया जायेगा. शहर के मध्य विद्यालय पुअर होम, मदारपुर, बीबीपाकड़, मुसासाह, भगवानदास मुहल्ला, दोनार, कालीस्थान, वाजिदपुर, उर्दू बाजार, वसंतगंज, जुड़ावन सिंह, प्राथमिक विद्यालय शेर मोहम्मद, मिश्रटोला आदि में गुणवत्ता शिक्षाके लिए विशेष शिक्षण अभियान चलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन