महिला ने चार पर लगाया दुष्कर्म प्रयास का आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Dec 2015 7:00 PM

विज्ञापन

महिला ने चार पर लगाया दुष्कर्म प्रयास का आरोपबेनीपुर. बहेड़ा थाना के माधोपुर गांव की एक महिला ने गांव के ही चार युवक द्वारा बलात्कार के प्रयास का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. इस संबंध में कांड अंकित कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है. दिये गये आवेदन के अनुसार एक महिला […]

विज्ञापन

महिला ने चार पर लगाया दुष्कर्म प्रयास का आरोपबेनीपुर. बहेड़ा थाना के माधोपुर गांव की एक महिला ने गांव के ही चार युवक द्वारा बलात्कार के प्रयास का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. इस संबंध में कांड अंकित कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है. दिये गये आवेदन के अनुसार एक महिला ने मोहन लाल देव, महेश लाल देव, रामचंद्र लाल देव एवं रणजीत यादव द्वारा मंगलवार की देर शाम मुंह बंद कर घर से जबरन उठाकर बगल के गाछी में ले जाकर जबरदस्ती किये जाने का आरोप लगाया है. इस क्रम में उनके द्वारा हल्ला किये जाने पर पड़ोस के लोग जुट जाने के कारण इज्जत बचने की बात बतायी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह ने बताया कि कांड अंकित कर अनुसंधान प्रारंभ कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन