एसडीओ के निरीक्षण में बंद मिली कई दुकानें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Dec 2015 7:00 PM
एसडीओ के निरीक्षण में बंद मिली कई दुकानेंएसडीओ के निर्देश के बाद भी एमओ ने जानकारी देने से किया इंकार बेनीपुर. अनुमंडल के आधा दर्जन जनवितरण प्रणाली की दुकानों काऔचक निरीक्षण एसडीओ अमित कुमार ने बुधवार को किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार कई दुकानें बंद मिली तो कई डीलरों द्वारा कम वजन देकर अधिक राशि […]
एसडीओ के निरीक्षण में बंद मिली कई दुकानेंएसडीओ के निर्देश के बाद भी एमओ ने जानकारी देने से किया इंकार बेनीपुर. अनुमंडल के आधा दर्जन जनवितरण प्रणाली की दुकानों काऔचक निरीक्षण एसडीओ अमित कुमार ने बुधवार को किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार कई दुकानें बंद मिली तो कई डीलरों द्वारा कम वजन देकर अधिक राशि वसूलने का मामला पाया गया. इसमें बेनीपुर के बहेड़ा, आशापुर, अलीनगर के मोतीपुर आदि पंचायत के दुकान शामिल है. इस संबंध में पूछने पर एसडीओ श्री कुमार ने आधा दर्जन दुकानों की जांच की बात कहते हुए विस्तृत जानकारी एमओ से लेने को कहा पर एमओ शिव कुमार साहु ने किस भी जनवितरण विक्रेता के नाम बताने से परहेज करते हुए कहा कि एसडीओ से जानकारी लिया जाये. क्योंकि उनके द्वारा मीडिया में उसकी जानकारी देने से मनाही की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










