एसडीओ ने की आधा दर्जन पीडीएस दुकानों की जांच

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Dec 2015 7:00 PM

विज्ञापन

एसडीओ ने की आधा दर्जन पीडीएस दुकानों की जांचबंद मिली दुकान, छह डीलरों से पूछा स्पष्टीकरण कुशेश्वरस्थान : बिरौल एसडीओ मो. शफीक ने बुधवार को कुशेश्वरस्थान एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड के आधा दर्जन से अधिक जनवितरण प्रणाली के दुकानों की जांच की. एसडीओ ने बताया की औराही के दुकान पर जांच के समय दुकान खुली […]

विज्ञापन

एसडीओ ने की आधा दर्जन पीडीएस दुकानों की जांचबंद मिली दुकान, छह डीलरों से पूछा स्पष्टीकरण कुशेश्वरस्थान : बिरौल एसडीओ मो. शफीक ने बुधवार को कुशेश्वरस्थान एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड के आधा दर्जन से अधिक जनवितरण प्रणाली के दुकानों की जांच की. एसडीओ ने बताया की औराही के दुकान पर जांच के समय दुकान खुली थी. लोगों के बीच खाद्य सुरक्षा योजना का खाद्यान डीलर तीर्थ नारायण सिंह के द्वारा वितरण किया जा रहा था. लोगों से पूछने पर हर माह राशन किरासन मिलने की बात कही गयी. वहीं हिरणी व हरौली पंचायत में जांच के समय चार जनवितरण की दुकान बंद पाये जाने की बात कही. पूर्वी प्रखण्ड के कृष्ण कुमार गोयल की दुकान बंद तथा शिवानन्द पासवान की खुली पायी गयी. एसडीओ मो.शफीक ने बताया की जांच के समय बिना किसी सूचना के बंद पाये गये हिरणी पंचायत के चार,हरौली के एक तथा पूर्वी के एक डीलर से कारण पृच्छा पूछी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन