परीक्षा परिषद की बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण नर्णिय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2015 9:09 PM
परीक्षा परिषद की बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयदरभंगा . ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो साकेत कुशवाहा की अध्यक्षता में सोमवार को उनके कार्यालयीय कक्ष में परीक्षा परिषद की बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में बीडीएस की उत्तर पुस्तिकाएं एक परीक्षक से मूल्यांकन कराने, शिक्षा संकाय के पीएचडी का पंजीयन एवं शोध पंजीयन […]
परीक्षा परिषद की बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयदरभंगा . ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो साकेत कुशवाहा की अध्यक्षता में सोमवार को उनके कार्यालयीय कक्ष में परीक्षा परिषद की बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में बीडीएस की उत्तर पुस्तिकाएं एक परीक्षक से मूल्यांकन कराने, शिक्षा संकाय के पीएचडी का पंजीयन एवं शोध पंजीयन से संबंधित कार्यों के संपादन के लिए गठित स्क्रीनिंग कमिटी से प्राप्त प्रतिवेदनों पर विचार किया गया. वहीं एलएलबी खंड एक के सत्र 2015 की परीक्षा आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी सत्र 2013-15 के छात्रों को ग्रेड कार्ड निर्गत करने पर भी परिषद ने विचार किया. समाचार संप्रेषण तक बैठक जारी थी. बैठक में प्रतिकुलपति प्रो सैयद मुमताजुद्दीन, परीक्षा नियंत्रक डॉ कुलानंद यादव, कुलसचिव डॉ अजीत कुमार सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










