सड़क दुर्घटना में घायल की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2015 8:14 PM

विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल की मौत सदर. सड़क दुर्घटना में घायल बिजली विभाग के अधिकारी चंदेश्वर भंडारी की रविवार का डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक मधुबनी जिला के पंडौल थाना अंतर्गत पचाढ़ी गांव का रहनेवाला था. मृतक के पिता पप्पू भंडारी के बयान पर सदर थाना में अज्ञात वाहन के विरुद्ध […]

विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल की मौत सदर. सड़क दुर्घटना में घायल बिजली विभाग के अधिकारी चंदेश्वर भंडारी की रविवार का डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक मधुबनी जिला के पंडौल थाना अंतर्गत पचाढ़ी गांव का रहनेवाला था. मृतक के पिता पप्पू भंडारी के बयान पर सदर थाना में अज्ञात वाहन के विरुद्ध प्राथमिकी संख्या 547/15 दर्ज कर ली गयी है. शव को पोस्टमार्टम करा उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर शाम दरभंगा-सकरी पुरानी पथ में एकभिंडा के निकट यात्री से खचाखच भरे एक टेंपों में किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया था. इस घटना में चंदेश्वर भंडारी बुरी तरह घायल हो गये एवं कई चोटिल भी हो गये थे. पुलिस सभी घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच ले गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन