सीवान ने छह विकेट से समस्तीपुर को हराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2015 8:14 PM
सीवान ने छह विकेट से समस्तीपुर को हराया जाले. स्थानीय काजी अहमद खेल के मैदान में रविवार को मौलाना काजी अहमद मुजाहिदुल इस्लाम क्रिकेट कप टूर्नामेंट के चौथे और अन्तिम क्वार्टर फाइनल मैच में सीवान के कैश एकेडमी ने रॉॅयल इंस्टीच्यूट समस्तीपुर को छह विकेट से हराया़ टॉस जीतकर समस्तीपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी […]
सीवान ने छह विकेट से समस्तीपुर को हराया जाले. स्थानीय काजी अहमद खेल के मैदान में रविवार को मौलाना काजी अहमद मुजाहिदुल इस्लाम क्रिकेट कप टूर्नामेंट के चौथे और अन्तिम क्वार्टर फाइनल मैच में सीवान के कैश एकेडमी ने रॉॅयल इंस्टीच्यूट समस्तीपुर को छह विकेट से हराया़ टॉस जीतकर समस्तीपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 112 रनों पर ही अपने सारे विकेट गवां दिये़ सीवान टीम के शशिकांत एवं इमरान ने अपने घातक गेंदबाजी की बदौलत समस्तीपुर टीम के महवपूर्ण तीन-तीन विकेट लिये़ कप्तान मनीष गिरी ने पांच ओवर में छह रन देकर एक विकेट लिया़ अन्तिम गेंद पर अपना अन्तिम विकेट गवांकर समस्तीपुर की टीम 112 रनों पर ही सिमट गयी़ विजय लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीवान की टीम के कप्तान मनीष गिरी के नाबाद 49 रनों के बदौलत 21वें ओवर में मात्र चार विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया. सीवान के मनीष गिरी को उसके हरफनमौला प्रदर्शन पर उसे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आयोजन समिति के अध्यक्ष वसीम बेग द्वारा दिया गया़ एक दिसंबर को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच झंझारपुर एवं मोतीहारी की टीमों के बीच खेला जायेगा़ दूसरा सेमीफाइनल मैच सीवान एवं मुजफ्फरपुर के टीमों के बीच मुकाबला होगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










