कैंपस.... आइसा का छात्र-शक्षिक कन्वेंशन संपन्न
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2015 7:42 PM
कैंपस…. आइसा का छात्र-शिक्षक कन्वेंशन संपन्न दरभंगा. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय स्तरीय छात्र-शिक्षक कन्वेंशन रविवार को मारवाड़ी कॉलेज में हुआ. कन्वेंशन की अध्यक्षता आलम, अमित एवं प्रिंस की तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडली ने की. कन्वेंशन को संबोधित करते हुए आइसा के राष्ट्रीय महासचिव संदीप सौरभ ने कहा कि आम […]
कैंपस…. आइसा का छात्र-शिक्षक कन्वेंशन संपन्न दरभंगा. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय स्तरीय छात्र-शिक्षक कन्वेंशन रविवार को मारवाड़ी कॉलेज में हुआ. कन्वेंशन की अध्यक्षता आलम, अमित एवं प्रिंस की तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडली ने की. कन्वेंशन को संबोधित करते हुए आइसा के राष्ट्रीय महासचिव संदीप सौरभ ने कहा कि आम जनता को मौलिक अधिकार के तहत प्राप्त मुफ्त शिक्षा उपलब्ध करवाने में यूपीए एवं एनडीए की सरकार विफल रही है. शिक्षा का निजीकरण के उद्देश्य से डब्ल्यूटीओ के हाथों शिक्षा को समर्पित करने की तैयारी तेजी से चल रही है. इसके खिलाफ 8-9 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित आंदोलन को सफल बनाने की अपील की. मिथिला विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉ अशोक कुमार झा ने देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए छात्रों को एकजुट होने की अपील की. संस्कृत विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ ऋषिकेश झा ने कहा कि देश में ऐसा माहौल सरकारी महकमे में बनाया जा रहा है ताकि लोग स्वयं तंग आकर निजी संस्थनों में जाने को मजबूर हो. कन्वेंशन को प्रो नरेंद्र कुमार, विनेाद भारती, सुनील कुमार, प्रीति कुमारी, चंदन, अवधेश, गंगा प्रसाद पासवान, विवेक आदि ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










