मिथिला महोत्सव में हस्सिा लेंगे कई ख्याति लब्ध कलाकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2015 7:26 PM
मिथिला महोत्सव में हिस्सा लेंगे कई ख्याति लब्ध कलाकार 8-9 दिसंबर को नेहरू स्टेडियम में होगा आयोजनदरभंगा. मिथिला महोत्सव में 8-9 दिसंबर को सुरमयी शाम की महफिल सजेगी. लहेरियासराय के पोलो मैदान नेहरू स्टेडियम में लोक गायिकाओं व गायकों के साथ साथ कई राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त कलाकार हिस्सा लेंगे. आयोजन से जुड़े सूत्रों […]
मिथिला महोत्सव में हिस्सा लेंगे कई ख्याति लब्ध कलाकार 8-9 दिसंबर को नेहरू स्टेडियम में होगा आयोजनदरभंगा. मिथिला महोत्सव में 8-9 दिसंबर को सुरमयी शाम की महफिल सजेगी. लहेरियासराय के पोलो मैदान नेहरू स्टेडियम में लोक गायिकाओं व गायकों के साथ साथ कई राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त कलाकार हिस्सा लेंगे. आयोजन से जुड़े सूत्रों की मानें तो दो दिवसीय आयोजन में दरभंगा समेत समूचे मिथिलांचल के ख्यातिप्राप्त कलाकार के साथ साथ पंजाब के गायक दलेर मेहंदी, पार्श्व गायक कुमार शानू के आयोजन में हिस्सा लेने पर वार्त्ता अंतिम दौर में है. सब ठीक ठाक रहा तो दोनों कलाकारों के अलावा इंडियन आइडियल के फाईनालिस्ट में से कई कलाकार भी भाग लेंगे. बताया जा रहा है कि युवा खेल एवं संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित इस मिथिला महोत्सव को आकर्षक और यादगार बनाने के लिए हर संभव उपाय हो रहे हैं. सभी कोषांगों के नोडेल पदाधिकारी को अपने अपने कार्यों को निर्धारित समय पर करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










