जाले में एक बार फिर खिला कमल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Nov 2015 6:44 PM

विज्ञापन

जाले में एक बार फिर खिला कमल दरभंगा : जाले विधानसभा में एक बार फिर कमल खिला. भाजपा प्रत्याशी जीवेश कुमार इस सीट से जीतने में कामयाब रहे. वे पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं. कभी भाजपा के वरिष्ठ नेता माने जाने वाले एवं वर्तमान में जदयू के विधान पार्षद विजय कुमार मिश्रा के पुत्र ऋषि […]

विज्ञापन

जाले में एक बार फिर खिला कमल दरभंगा : जाले विधानसभा में एक बार फिर कमल खिला. भाजपा प्रत्याशी जीवेश कुमार इस सीट से जीतने में कामयाब रहे. वे पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं. कभी भाजपा के वरिष्ठ नेता माने जाने वाले एवं वर्तमान में जदयू के विधान पार्षद विजय कुमार मिश्रा के पुत्र ऋषि मिश्रा को उन्होंने पटकनी देकर यह जीत हासिल की है. विजय कुमार मिश्रा वर्ष 2010 में जाले विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर जीते थे. परंतु नीतीश कुमार से नजदीकी होने के कारण जदयू के भाजपा से अलग होने के बाद से उन्होंने जदयू में जाने का मन बना लिया. वर्ष 2014 में भाजपा छोड़कर वे जदयू में शामिल हो गये. जदयू ने उन्हें एमएलसी बना दिया. साथ ही उनके द्वारा रिक्त सीट पर उनके पुत्र ऋषि कुमार मिश्रा को जदयू का प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतार दिया. उपचुनाव जीतने में श्री मिश्रा कामयाब भी रहे. हालांकि इस बार हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के नये चेहरे जीवेश कुमार ने उन्हें पटकनी दी. बता दें कि पिछले उपचुनाव में भी भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर जीवेश बागी बनकर चुनाव लड़े थे और दस हजार से अधिक मत प्राप्त किया था. इस बार पार्टी ने अपने उपचुनाव के उम्मीदवार राम निवास प्रसाद को बदलते हुए जीवेश कुमार को टिकट थमा दिया और जीवेश करीब 55 सौ मतों से जदयू के ऋषि मिश्रा को हराकर पहली बार विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन