बिजली आपूर्ति को ले नौडेगावासियों ने किया प्रदर्शन
बिजली आपूर्ति को ले नौडेगावासियों ने किया प्रदर्शन फोटो. 10परिचय. प्रदर्शन करते नौडेगावासी.बहेड़ी. बिजली नहीं तो वोट नहीं को लेकर शनिवार को बहेड़ी पश्चिमी पंचायत के नौडेगा गांव में लोगों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने गांव में बिजली की सुविधा नहीं मिलने को लेकर आक्रोश व्यक्त कर विधानसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार का निर्णय […]
बिजली आपूर्ति को ले नौडेगावासियों ने किया प्रदर्शन फोटो. 10परिचय. प्रदर्शन करते नौडेगावासी.बहेड़ी. बिजली नहीं तो वोट नहीं को लेकर शनिवार को बहेड़ी पश्चिमी पंचायत के नौडेगा गांव में लोगों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने गांव में बिजली की सुविधा नहीं मिलने को लेकर आक्रोश व्यक्त कर विधानसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार का निर्णय लिया. ग्रामीणों के अनुसार बिजली की समस्या को लेकर गत 13 जून को बहेड़ी-बहेड़ा पथ को जाम किया गया था. इसमें प्रशासन के हस्तक्षेप पर विभागीय जेई ने तीन महीने में समस्या दूर करने का आश्वासन देते हुए यातायात परिचालन बहाल कराया था, किन्तु अब तक इस गांव में किसी प्रकार का काम आरंभ नही होने से लोगों ने आंदोलन तेज कर दिया है. इस मौके पर प्रदीप लाल देव, कमलेश कुमार, राजीव कुमार, राजा पासवान, अमरजीत पासवान, आलोक कुमार, विकास कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










