अपराधी को पुलिस ने दबोचा

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : सदर थाना के एनएच 57 से कादिराबाद निवासी अंजनी कुमार से मोबाइल तथा आठ हजार रुपया लूटने वाले अपराधी को पुलिस ने शुक्रवार को दबोच लिया. मामले को लेकर सदर थाना क्षेत्र में 3 अक्टूबर को 488/15 केस दर्ज कराया गया था. एएसपी सह सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि अपराधी लहेरियासराय […]

विज्ञापन

दरभंगा : सदर थाना के एनएच 57 से कादिराबाद निवासी अंजनी कुमार से मोबाइल तथा आठ हजार रुपया लूटने वाले अपराधी को पुलिस ने शुक्रवार को दबोच लिया. मामले को लेकर सदर थाना क्षेत्र में 3 अक्टूबर को 488/15 केस दर्ज कराया गया था. एएसपी सह सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि अपराधी लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भीगो मुहल्ले का रहने वाला है.

यह पूर्व में भी डकैती कांड में जेल जा चुका है. गुप्त सूचना के आधार पर भीगो से इसे गिरफ्तार किया गया है. इसके पास से लूटा गया चाइनीज मोबाइल भी बरामद हुआ है. पूर्व में विश्वविद्यालय थाना में इसपर दो कांड भी दर्ज है. इसका नाम सोनू सहनी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन