तीन दिनों से लगातार हो रही छापेमारी, डाॅक्टर परेशान
दरभंगा : प्रशिक्षु डीएम अभिलाषा शर्मा के नेतृत्व में लगातार तीन दिनों से डीएमसीएच की छापेमारी से उपचार व्यवस्था पटरी पर आने लगी है, तो दूसरी ओर ड्यूटी को लेकर डाक्टर समेत अन्य कर्मी हलकान बने हैं. प्रशिक्षु डीएम ने शुक्रवार को अपने पिता के मेडिकल जांच के बहाने भी डीएमसीएच में उपचार व्वस्था की […]
दरभंगा : प्रशिक्षु डीएम अभिलाषा शर्मा के नेतृत्व में लगातार तीन दिनों से डीएमसीएच की छापेमारी से उपचार व्यवस्था पटरी पर आने लगी है, तो दूसरी ओर ड्यूटी को लेकर डाक्टर समेत अन्य कर्मी हलकान बने हैं. प्रशिक्षु डीएम ने शुक्रवार को अपने पिता के मेडिकल जांच के बहाने भी डीएमसीएच में उपचार व्वस्था की जांच की. वे बिना तामझाम के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचीं. उनके साथ गार्ड और उनके पिता थे. एक डाक्टर की सलाह पर उनके पिता का इसीजी कराया गया.
एक पीजी डाक्टर व तकनीशियन ने उनके पिता की इसीजी जांच की. इस बीच प्रशिक्षु डीएम ने दवा भंडार में दवा की उपलब्धता की जांच शुरू कर दी. रजिस्टर में दर्ज और खपत दवाओं की जांच की. फार्मासिस्ट से पूछा गया कि इमरजेंसी दवाओं का यहां पुख्ता इंतजाम है या नहीं. फर्मासिस्ट ने हां में उत्तर दिया. प्रशिक्षु आइएएस उत्तर सुनकर बाहर निकल गयी.
वे सूचनापट्ट पर दवाओं की सूची को निहारने लगी. वे रजिस्ट्रार के चैंबर में प्रवेश कर डाक्टरों की जाचं पड़ताल कर वे गायनिक वार्ड चली गयीं. इस दौरान गायनिक वार्ड के ओपीडी, डाक्टरों और कर्मियों की ड्यूटी की टोह ली. इसके अलावा दवा और मरीजों के उपचार व्यवस्था का जायजा ले वे वहां से विदा हो गयीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










