विकास राजनीतिक एजेंडा नहीं प्रोपगंडा
दरभंगा : वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने कहा कि विकास राजनीति का ऐजेन्डा नहीं प्रोपगन्डा बन गया है. तिरहुत वाणी के तत्वावधन में ख्याति लब्ध पत्रकार रामगोविन्द प्रसाद गुप्ता की 80वीं जयन्ती के अवसर पर मंगलवार को वे समग्र विकास में मीडिया की भूमिका विषय पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा […]
दरभंगा : वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने कहा कि विकास राजनीति का ऐजेन्डा नहीं प्रोपगन्डा बन गया है. तिरहुत वाणी के तत्वावधन में ख्याति लब्ध पत्रकार रामगोविन्द प्रसाद गुप्ता की 80वीं जयन्ती के अवसर पर मंगलवार को वे समग्र विकास में मीडिया की भूमिका विषय पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर एक अजीब किस्म का भ्रम फैलाया जा रहा है. आंकड़ों का खेल खेला जा रहा है. बिजली, सड़क, पानी विकास की दुकान की बिकने वाले विकास की झालड़ मात्र है.
उन्होंने मीडिया के कार्य की चर्चा करते हुए इसे बदलने के लिए आमलोगों को ही मिलकर आगे आने की बात कही. मीडिया अगर सच को उजागर करने में ईमानदारी से लगा रहेगा तो उसी से भविष्य का रास्ता निकलेगा. लनामिवि के कुलपति प्रो साकेत कुशवाहा ने विकास के संबंध में एक सशक्त आशावदी दृष्टिकोण की वकालत की.
कहा किभारत भविष्य के सम्भावनाओं से परिपूर्ण और मेहनती एवं प्रतिभाशाली देश है जिसमें परिस्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ने की क्षमता है. राजनीतिक चिंतक डॉ़ जितेन्द्र नारायण ने कहा कि देश के तमाम क्षेत्रों में गरीबी, शिक्षा, संरचना आदि के समेकित व समग्र विकास के लिए योजना आयोग का गठन हुआ. फिर भी यह चर्चा आम है कि असंतुलित विकास हुआ है. राजनीतिक कार्यकर्ता की दूर दृष्टि नहीं होने की वजह से विकास नहीं हो पाता है.
यह सत्य है कि समग्र विकास नहीं हुआ है. खासकर बिहार का अपेक्षित व समग्र विकास नहीं हुआ है. पत्रकार संतोष सिंह ने कहा कि विकास में मीडिया की भूमिका साकारात्मक रही है. देखने व सोचने की प्रवृति में समाज में बदलाव आया है जिससे मीडिया कर्मी को काम करने में कठिनाई होती है.
डॉ बिनोद कुमार चौधरी ने कहा कि परिवर्तन के युग में किसी एक पैमाना पर विकास नहीं माना जा सकता है, किन्तु यह कहने में संकोच नहीं है कि विकास हुआ है और सभी क्षेत्राों में हुआ है.संचालन डॉ़ एडीएन ने किया.
स्वागत भाषण डॉ़ हरिनारायण सिंह ने किया. प्रधनाचार्य डॉ़ मुश्ताक अहमद ने विषय प्रवेश कराया. धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद गुप्ता ने किया. मौके पर प्रदीप गुप्ता, अमरनाथ चौधरी, रविभूषण चतुर्वेदी, अमलेन्दु शेखर पाठक, प्रवीण बब्बलू, कुमार रोशन, मनोज दास, गुंजन कुमार, सुभाष शर्मा, सतीश कुमार, संजीव कुमार, सुधांशु कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










