पोल खड़ा करने में ग्रामीण की मौत

Updated:
विज्ञापन

पोल खड़ा करने में ग्रामीण की मौत घनश्यामपुर. घनश्यामपुर थानान्तर्गत कोर्थू गांव में मंगलवार को बिजली पोल गाड़ने के क्रम में एक ग्रामीण की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना के संंबंध में बताया जाता है कि गांव में एक जगह बिजली का पोल गिरा हुआ था. जिससे बिजली आपूर्ति बाधित थी. कुछ ग्रामीणों ने […]

विज्ञापन

पोल खड़ा करने में ग्रामीण की मौत घनश्यामपुर. घनश्यामपुर थानान्तर्गत कोर्थू गांव में मंगलवार को बिजली पोल गाड़ने के क्रम में एक ग्रामीण की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना के संंबंध में बताया जाता है कि गांव में एक जगह बिजली का पोल गिरा हुआ था. जिससे बिजली आपूर्ति बाधित थी. कुछ ग्रामीणों ने बिना विभाग को सूचना दिये ही गिरे पोल को गाड़ने का प्रयास कर रहे थे. पोल में रस्सी बांधकर खड़ा करने के क्रम में रस्सी टूट गयी और पोल बौआ मिश्र (55) के शरीर पर गिरा. जिससे उनकी मृत्यु घटना स्थल पर हो गयी. मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया. थानाध्यक्ष देवानंद राउत ने पूछने पर बताया कि घटना के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन