अवैध वेंडर सहित 24 गिरफ्तार
अवैध वेंडर सहित 24 गिरफ्तार दरभंगा. आरपीएफ ने मंगलवार को दरभंगा जंकशन पर अवैध तरीके से खाने-पीने का सामान बेचते हुए एक वेंडर को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही जंकशन पर मटरगस्ती करते हुए 23 लोगों को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया. इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि सभी को चलान कर समस्तीपुर […]
अवैध वेंडर सहित 24 गिरफ्तार दरभंगा. आरपीएफ ने मंगलवार को दरभंगा जंकशन पर अवैध तरीके से खाने-पीने का सामान बेचते हुए एक वेंडर को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही जंकशन पर मटरगस्ती करते हुए 23 लोगों को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया. इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि सभी को चलान कर समस्तीपुर भेज दिया गया. उल्लेखनीय है कि इन दिनों यात्रियों को सुविधा मुहैया कराने के लिए आरपीएफ इंस्पेक्टर श्री प्रकाश ने सख्त रूख आख्तियार कर लिया है. बेवजह जंकशन परिसर में भीड़ लगानेवालों तथा रेल अधिनियम का उल्लंघन करनेवालों के विरू द्ध लगातार अभियान चला रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










