समय से पूर्व करें चुनाव की पूरी तैयारी : मुख्य सचिव

Updated:
विज्ञापन

समय से पूर्व करें चुनाव की पूरी तैयारी : मुख्य सचिव दरभंगा. सूबे के मुख्य सचिव ने मंगलवार को विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से राज्य के सभी उच्चाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारी को लेकर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये. इस क्रम में आगामी चरण के चुनाव को लेकर सभी तैयारियां समय से पूर्व […]

विज्ञापन

समय से पूर्व करें चुनाव की पूरी तैयारी : मुख्य सचिव दरभंगा. सूबे के मुख्य सचिव ने मंगलवार को विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से राज्य के सभी उच्चाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारी को लेकर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये. इस क्रम में आगामी चरण के चुनाव को लेकर सभी तैयारियां समय से पूर्व कर लेने का निर्देश उन्होंने दिया. चुनाव की तैयारियों की समीक्षा रिपोर्ट प्रतिदिन भेजने और कमियों को अतिशीघ्र पूरा करने की बात कहते हुए उन्होंने हर कीमत पर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने पर बल दिया. विडियो कॉन्फ्रेसिंग में प्रमंडलीय आयुक्त आरके खंडेलवाल, आइजी एके जैन, डीआइजी उमाशंकर सुधांशु, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कुमार रवि, वरीय आरक्षी अधीक्षक अजीत कुमार सत्यार्थी, विशेष कार्य पदाधिकारी दीपक कुमार साहु, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन