वेतनमान में ठगे गये टीइटी शक्षिक
वेतनमान में ठगे गये टीइटी शिक्षक दरभंगा. बिहार राज्य टीइटी व एसटीइटी शिक्षक संघ की बैठक में मंगलवार को वक्ताओं ने वेतनमान में सरकार द्वारा ठगने के प्रयास की कड़ी आलोचना की. जिला सचिव धनंजय कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मार्क ण्डेय पाठक के हवाले से जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार भगत ने […]
वेतनमान में ठगे गये टीइटी शिक्षक दरभंगा. बिहार राज्य टीइटी व एसटीइटी शिक्षक संघ की बैठक में मंगलवार को वक्ताओं ने वेतनमान में सरकार द्वारा ठगने के प्रयास की कड़ी आलोचना की. जिला सचिव धनंजय कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मार्क ण्डेय पाठक के हवाले से जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार भगत ने जानकारी दी कि पटना उच्च न्यायालय में मामला दायर कर दिया गया है. उन्होंने शिक्षकों की एकजुटता की अपील करते हुए किसी प्रकार के भ्रम में नहीं आने को कहा. बैठक में कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार झा, मीडिया प्रभारी सुधांशु कुमार ने वेतन निर्धारण के नाम पर लूट खसोट के लिए आंदोलन की आवश्यकता जताया तथा इस पर संघ को रोक लगाने के प्रयास करने को कहा. बैठक में मो. हालिम, सूरज कुमार, प्रवीण कुमार, रतन कुमार, राहुल कुमार, सागर मिश्रा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










