कैंपस.. पांच माह बाद भी नहीं आया पीजी प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट

Updated:
विज्ञापन

कैंपस.. पांच माह बाद भी नहीं आया पीजी प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट दरभंगा. परीक्षा हुए पांच माह से अधिक हुए पर अभी तक रिजल्ट का प्रकाशन नहीं हुआ. कैसे होगा सत्र नियमित, यह बात दीगर है कि रिजल्ट को लेकर परीक्षार्थियों में छटपटाहट है पर विवि परीक्षा विभाग को कोई जल्दबाजी नहीं. लनामिवि पीजी प्रथम […]

विज्ञापन

कैंपस.. पांच माह बाद भी नहीं आया पीजी प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट दरभंगा. परीक्षा हुए पांच माह से अधिक हुए पर अभी तक रिजल्ट का प्रकाशन नहीं हुआ. कैसे होगा सत्र नियमित, यह बात दीगर है कि रिजल्ट को लेकर परीक्षार्थियों में छटपटाहट है पर विवि परीक्षा विभाग को कोई जल्दबाजी नहीं. लनामिवि पीजी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2014-16 की परीक्षा अप्रैल 2015 में हुई. जानकार बताते हैं कि परीक्षा नियमानुकूल दिसंबर 2014 में ही होना चाहिए था. जिस परीक्षा का आजतक रिजल्ट नहीं होने से परीक्षार्थियों में चिंता व्याप्त है कि आखिर उसका अगली परीक्षा में भी काफी विलंब होगा. वहीं द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा मई 2015 में हो जाना चाहिए था पर प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट जो नहीं हो सका है. इधर विवि परीक्षा विभग पर परीक्षाओं का दवाब बना होता है. परीक्षाओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है पर कर्मियों की संख्या निरंतर घट रही है. बढ़ रहे कार्यों को देखते हुए कर्मियों की संख्या नहीं बढ़ने से कार्य प्रगति बाधित होती है. वहीं रिजल्ट में विलंब होना स्वभाविक है. परीक्षा नियंत्रक डॉ केएन यादव ने बताया कि उक्त परीक्षा का रिजल्ट शीघ्र होगा. रिजल्ट की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. वैसे बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी कर्मियों के कार्यों में निरंतरा नहीं रह पाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन