इसीआरकेयू ने मनाया मांग दिवस
इसीआरकेयू ने मनाया मांग दिवस सातवें वेतन आयोग की रिर्पोट शीघ्र प्रकाशित करने की उठायी मांगदरभंगा. इस्ट सेंट्रल कर्मचारी यूनियन की दरभंगा शाखा की ओर से एआइआरएफ के अधिवेशन में लिए गये निर्णय के आलोक में मंगलवार को मांग दिवस मनाया गया. शाखा सचिव डीसी मिश्र की अगुआई में कर्मचारियों ने केंद्र सरकार से अपनी […]
इसीआरकेयू ने मनाया मांग दिवस सातवें वेतन आयोग की रिर्पोट शीघ्र प्रकाशित करने की उठायी मांगदरभंगा. इस्ट सेंट्रल कर्मचारी यूनियन की दरभंगा शाखा की ओर से एआइआरएफ के अधिवेशन में लिए गये निर्णय के आलोक में मंगलवार को मांग दिवस मनाया गया. शाखा सचिव डीसी मिश्र की अगुआई में कर्मचारियों ने केंद्र सरकार से अपनी मांगें पूरी करने को लेकर जोरदार नारेबाजी की. इसमें सातवें वेतन आयोग की रिर्पोट शीघ्र लागू करने, सभी रेल कर्मचारियों को पेंशन व मृत कर्मचारियों के परिवारवालों को पारिवारिक पेंशन का लाभ देने, हाई पावर कमेटी की रिर्पोट को समाप्त करने, लंबित सभी मांगों को शीघ्र पूरा करने आदि प्रमुख थे. कोचिंग कम्लेक्स में इसको लेकर हुई इस बैठक में श्री मिश्र के अलावा बीएन शुक्ला, विंदेश्वर राय, शंभु पासवान, हरेराम पासवान, श्रवण कुमार झा, कपिलदेव यादव, अरूण ठाकुर, किशोरी साह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










