\\\\टं३३ी१त्र/ू/रपेज एक के लिए::::::::::नामांकन में आयी तेजी, पांचवें दिन ने 22 ने भरे पर्चे
\\\\टं३३ी१त्र/ू/रपेज एक के लिए::::::::::नामांकन में आयी तेजी, पांचवें दिन ने 22 ने भरे पर्चे \\\\टं३३ी१त्र/रदरभंगा: अंतिम चरण में होनेवाले विधान सभा चुनाव को लेकर जैसे-जैसे नामांकन की अवधि उत्तरार्द्ध की ओर बढ़ती जा रही है, इसमें तेजी आती जा रही है. पांचवें दिन दस विधानसभा क्षेत्र वाले इस जिला से 22 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी […]
\\\\टं३३ी१त्र/ू/रपेज एक के लिए::::::::::नामांकन में आयी तेजी, पांचवें दिन ने 22 ने भरे पर्चे \\\\टं३३ी१त्र/रदरभंगा: अंतिम चरण में होनेवाले विधान सभा चुनाव को लेकर जैसे-जैसे नामांकन की अवधि उत्तरार्द्ध की ओर बढ़ती जा रही है, इसमें तेजी आती जा रही है. पांचवें दिन दस विधानसभा क्षेत्र वाले इस जिला से 22 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी के लिए नामजदगी का पर्चा दाखिल किया. इसमें सबसे अधिक सात नामांकन बहादुरपुर विधान साभा क्षेत्र के कराया गया. वहीं गौड़बौराम, दरभंगा ग्रामीण व अलीनगर से मंगलवार को एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया.समाहरणालय स्थित नामांकन कोषांग में शहरी विधानसभा क्षेत्र से चार प्रत्याशियों ने नामांकन कराया. इसमें नीलम देवी निर्दलीय, मो इरशाद हुसैन नेशनल जनता पार्टी आइ, अमीना खातून एनसीपी व कुमार आनंद लोक समाज दल से अपनी उम्मीदवारी के लिए पर्चा भरा. वहीं हायाघाट से निर्दल उम्मीदवार के रूप में अशोक कुमार ने अपना नामांकन कराया. वहीं बहादुरपुर से . अमर पासवान जनवादी पार्टी सोशलिस्ट, हरेंद्र सहनी बसपा, डा. अजित झा जन अधिकार पार्टी, बैद्यनाथ चौधरी शिवसेना, उमापति कुंवर निर्दलीय, अंबिका कुमारी नेशनल जनता पार्टी आइ व अरूण कुमार मिश्र निर्दलीय के रूप में नामांकन कराया. वहीं केवटी से जनवादी पार्टी सोशलस्टि से रामवृक्ष पासवान, नेशनल जनता पार्टी आइ से दिनेश कुमार व एनसीपी से चांद बाबू ने पर्चा भरा. जाले से नेशनल जनता पार्टी आइ से राम लखन महतो, कुशेश्वरस्थान (सु) से भारत निर्माण पार्टी से लाल मोहर सदा, सर्वजन कल्याण लोकतांत्रिक पार्टी से तुरंती सदा व जनाधिकारी पार्टी से श्याम सुंदर सरदार के अलावा बेनीपुर से बसपा से लक्ष्मण राम व सकलोपा से कृष्णानंद झा ने पर्चा भरा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










