मश्रिी कल करेंगे नामांकन

Updated:
विज्ञापन

मिश्री कल करेंगे नामांकन अलीनगर : अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के भाजपा प्रत्याशी मिश्री लाल यादव 14 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को मिल्की गांव स्थित खगेन्द्र यादव के दरवाजे पर मंडल अध्यक्ष रघुनाथ झा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. इसे संबोधित करते हुए […]

विज्ञापन

मिश्री कल करेंगे नामांकन

अलीनगर : अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के भाजपा प्रत्याशी मिश्री लाल यादव 14 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को मिल्की गांव स्थित खगेन्द्र यादव के दरवाजे पर मंडल अध्यक्ष रघुनाथ झा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी.

इसे संबोधित करते हुए सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि लड़ाई आर-पार की है और यह लड़ाई असल में कार्यकर्ताओं की है. इसे चुनौती के रूप लें. राज्य सरकार के निकम्मेपन को जन-जन तक पहुंचायें एवं पीएम नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों को भी जन-जन तक पहुंचाने का काम करें.

मिश्री लाल यादव ने भी कहा कि कार्यकर्ताओं में ही सारी शक्तियां निहित हैं. बैठक में बैद्यनाथ यादव, विधानसभा चुनाव प्रभारी महेन्द्र सिंह रावत के अलावा पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन