शोध संस्थान के निदेशक के नेतृत्व में चलाया गया जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : मिथिला शोध संस्थान के निदेशक डॉ देवनारायण यादव के नेतृत्व में संस्थान के पदाधिकारियों, कर्मचारियों, गवेषकों व छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को मुहल्लों में जाकर मतदाताओं से संपर्क किया. कबड़ाघाट, मिश्रीगंज, पटेल चौक, बंगलागढ़, रामचौक, गांधी चौक आदि मुहल्लों मे ंप्रत्येक घर के मतदाताओं से संपर्क कर मत के […]

विज्ञापन

दरभंगा : मिथिला शोध संस्थान के निदेशक डॉ देवनारायण यादव के नेतृत्व में संस्थान के पदाधिकारियों, कर्मचारियों, गवेषकों व छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को मुहल्लों में जाकर मतदाताओं से संपर्क किया.

कबड़ाघाट, मिश्रीगंज, पटेल चौक, बंगलागढ़, रामचौक, गांधी चौक आदि मुहल्लों मे ंप्रत्येक घर के मतदाताओं से संपर्क कर मत के महत्व को समझाते हुए मतदान करने का आह्वान किया.

एमके कॉलेज द्वारा रैली आयोजित दरभंगा. स्थानीय एमके कॉलेज के एनएसएस के तत्वावधान में सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी.

इस रैली में 100 से अधिक प्रतिभागी छात्र-छात्राओं, शिक्षक व कर्मियों ने भाग लिया. रैली को एनएसएस पदाधिकारी डॉ बैद्यनाथ मिश्र के नेतृत्व में प्रधानाचार्य डॉ डीएन मिश्र ने कॉलेज परिसर से विदा किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन