प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाकर रोग भगाएं

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : प्राकृतिक चिकित्सा योग संस्थान बरहेता की ओर से गांधी जयंती के मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई बालगृह के सभागार में नौ दिवसीय शिविर का उद्घाटन हुआ. उद्घाटन करते हुए बालगृह अधीक्षक दीपक कुमार ने लोगों से प्राकृतिक चिकित्सा अपनाने की अपील की. ऐसे चिकित्सा पद्धति से ही स्वस्थ समाज बनेगा. मुख्य वक्ता […]

विज्ञापन

दरभंगा : प्राकृतिक चिकित्सा योग संस्थान बरहेता की ओर से गांधी जयंती के मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई बालगृह के सभागार में नौ दिवसीय शिविर का उद्घाटन हुआ.

उद्घाटन करते हुए बालगृह अधीक्षक दीपक कुमार ने लोगों से प्राकृतिक चिकित्सा अपनाने की अपील की. ऐसे चिकित्सा पद्धति से ही स्वस्थ समाज बनेगा.

मुख्य वक्ता इस संस्थान के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने असंतुलित दिनचर्या और दोषपूर्ण उपभोक्तावादी संस्कृति के दुष्प्रभावों के कारण व्याप्त रोगों और उनके रोकथाम पर बल दिया. यह पद्धति को जीवन के हर क्षेत्र में अपनाने की अपील की गयी. यह शिविर यहां के बच्चों के नैतिक सुधार के लिए है
.
अध्यक्षता करते हुए प्राकृतिक पर्यावरण सर्वांगीण विकास संस्थान की सचिव डॉ कुसुम कुमारी ने प्राकृतिक चिकित्सा के लाभ पर विस्तृत जानकारी दी. डॉ उमेश कुमार एवं बच्चों ने स्वागत गान किया गया. लनामिवि के प्रो डॉ रीता सिंह ने योग प्रशिक्षण दिया. मंच संचालन एएम दानिश और धन्यवाद ज्ञापन डॉ ममता कुमारी ने दी.
छात्र पुरस्कृत. दरभंगा. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा कक्षा 8 से 10 तक के लिए आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में पब्लिक स्कूल दरभंगा के सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृ त किया गया. जिसमें शालिनी कुमारी, नवनीत कुमार, काजल शर्मा, प्रीति रंजन, सृष्टि श्रेया, नीरज कुमार, आर्या मिश्रा, सुरभि श्रीवास्तव, मयंक किशोर, खुशी कुमारी और विश्वास शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन