दोहरीकरण को 380 करोड़ स्वीकृत फिर भी अधर में है काम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दरभंगा : दरभंगा-समस्तीपुर रेल खंड के दोहरीकरण का काम खटाई में पड़ता नजर आ रहा है. इस काम के शुरू होने को लेकर जगी क्षेत्रवासियों की आस निकट भविष्य में पूरी होती नजर नहीं आ रही. सांसद कीर्त्ति आजाद ने रेल राज्य मंत्री मनोज कुमार सिन्हा की ओर से मिली सूचना के आधार पर बताया […]
विज्ञापन
दरभंगा : दरभंगा-समस्तीपुर रेल खंड के दोहरीकरण का काम खटाई में पड़ता नजर आ रहा है. इस काम के शुरू होने को लेकर जगी क्षेत्रवासियों की आस निकट भविष्य में पूरी होती नजर नहीं आ रही.
सांसद कीर्त्ति आजाद ने रेल राज्य मंत्री मनोज कुमार सिन्हा की ओर से मिली सूचना के आधार पर बताया कि राज्य सरकार से इसको लेकर अनुमोदन प्राप्त होने के बाद यह काम शुरू हो सकेगा. इसके लिए मंत्री की पहल पर रेलवे की ओर से 380 करोड़ की राशि को स्वीकृति मिल चुकी है. सांसद श्री आजाद ने बताया कि मंत्री श्री सिन्हा ने अपने पत्र संख्या 2014 डब्ल्यू-2/इसीआर/ 19 में वर्ष 2015-16 की रेल बजट में इस खण्ड के दोहरीकरण के लिए राशि स्वीकृत करा लिया है. प्रदेश सरकार से अनुमोदन मिलने के पश्चात यह काम शुरू होगा.
उन्होंने कहा कि इस खण्ड के दोहरीकरण हो जाने से क्षेत्र के यात्रियों को काफी लाभ होगा. रेल ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात तो मिलेगी ही नयी गाड़ियों की भी शुरुआत होने का रास्ता साफ होगा. अभी तो महज 38 किमी की दूरी तय करने में एक्सप्रेस ट्रेन को 70 मिनट से अधिक समय लग जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










