केंद्रीय कैबिनेट सचिव ने की शौचालय निर्माण की समीक्षा, दिये कई निर्देश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दरभंगा : केंद्रीय कैबिनेट सचिव ने शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शौचालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा सभी डीएम के साथ की. उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों में शौचालय निर्माण कराने की बात कही. साथ ही अब तक हुए सभी शौचालय निर्माण की पूरी जानकारी प्राप्त की. डीएम कुमार रवि ने बताया कि […]
विज्ञापन
दरभंगा : केंद्रीय कैबिनेट सचिव ने शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शौचालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा सभी डीएम के साथ की. उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों में शौचालय निर्माण कराने की बात कही. साथ ही अब तक हुए सभी शौचालय निर्माण की पूरी जानकारी प्राप्त की.
डीएम कुमार रवि ने बताया कि अब तक एक हजार दस विद्यालयों में शौचालय निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. जबकि चार सौ चौदह विद्यालयों में 31 जुलाई तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जायेगा. बता दें कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी के द्वारा जिले में 944 शौचालयों का निर्माण 31 जुलाई तक पूर्ण कर लिया जाना है.
पूरे देश में हो रही मॉनीटरिंग
देश के सभी विद्यालयों में शौचालय के निर्माण को लेकर भारत सरकार काफी गंभीर है. इसे लेकर लगातार कैबिनेट सचिव के द्वारा डीएम के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की जाती है. जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने यह जानकारी दी. यह अभियान प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान के तहत चलाया जा रहा है. कांफ्रेंस में एडीएम सहित विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे.
कार्रवाई की मांग
दरभंगा. समाहरणालय परिसर में पीएम व सीएम के पोस्टर पर कालीख पोतने की घटना की भाजपा ने तीखी भर्त्सना की है. जिला मीडिया प्रभारी अमलेश झा ने कहा कि प्रशासन की नाक के नीचे इस तरह की घटना शर्मनाक है. जिला प्रशासन से दोषी को दंडित करने की मांग की है. बता दें कि गुरुवार को यह घटना हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










