भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में रैली को सफल बनाने का निर्णय
दरभंगा. भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष तनवीरूल हसन तनवीर की अध्यक्षता में भाजपाईयों की बैैठक हसनचक स्थित रामबाग में हुई. इस बैठक में 25 जुलाई को मुजफ्फरपुर में आयोजित प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने का निर्णय लेते हुए कहा गया कि बड़ी तादाद में अल्पसंख्यक भी रैली में भाग लेंगे. सांसद कीर्ति […]
दरभंगा. भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष तनवीरूल हसन तनवीर की अध्यक्षता में भाजपाईयों की बैैठक हसनचक स्थित रामबाग में हुई. इस बैठक में 25 जुलाई को मुजफ्फरपुर में आयोजित प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने का निर्णय लेते हुए कहा गया कि बड़ी तादाद में अल्पसंख्यक भी रैली में भाग लेंगे. सांसद कीर्ति आजाद के आह्वान पर करीब पांच हजार नये एवं पुराने सदस्य प्रधानमंत्री के भाषण को सुनने के लिए जायेंगे. बैठक को मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मुन्नी खातून, जिला महामंत्री फिरोज आलम, नगर अध्यक्ष प्रमोद साहु, कन्हैया पासवान, मो तमन्ना, दुलारे खां, रफी अंसारी, करीम धुनियां, मो जमील, फतरे आलम, कहकशां परवीण आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










