मुख्यमंत्री के कार्यों को घर-घर पहुंचावें
ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन संपन्न दरभंगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कराये गये कार्यों को घर-घर दस्तक के माध्यम से पहुंचावें, क्योंकि भाजपा अपनी जनाधार खिसकते देख अनर्गल प्रलाप में लगा है. दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में जदयू के जिलाध्यक्ष सुनील भारती ने उक्त बातें कही. सम्मेलन को संबोधित करते […]
ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन संपन्न दरभंगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कराये गये कार्यों को घर-घर दस्तक के माध्यम से पहुंचावें, क्योंकि भाजपा अपनी जनाधार खिसकते देख अनर्गल प्रलाप में लगा है. दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में जदयू के जिलाध्यक्ष सुनील भारती ने उक्त बातें कही. सम्मेलन को संबोधित करते हुए गिरिंद्र नारायण कुंवर एवं श्याम किशोर प्रधान ने कहा कि हमलोग मुख्यमंत्री के संदेश को घर-घर पहुंचायेंगे. किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जितने वायदे किये, उसे पूरा किया. इस मोके पर संजीव राम, विश्वनाथ मंडल, तरूण मंडल, रोमी खां, जागेश्वर महतो, अशोक सिंह, बलदेव राम, अशरफ हुसैन, श्याम किशोर प्रधान, शमशाद खंा, डॉ राममोहन झा सहित कई लोगों ने संबोधित किया. सम्मेलन की अध्यक्षता सुनील झा एवं शंभु कुमार ने संयुक्त रूप से किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










