कैम्पस :::तीसरे दिन भी जारी रहा छात्र समागम का सत्याग्रह

Updated:
विज्ञापन

फोटो बहेड़ी. बीएमए कॉलेज में छात्र समागम का सत्याग्रह आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. कॉलेज के कला भवन के बरामदे पर बैठे छात्र अपनी मांगों के पूरा होने तक सत्याग्रह को जारी रखने पर अड़े हुए है. मंगलवार की शाम इन सत्याग्रहियों के स्वास्थ्य की जांच पीएचसी के डॉ. बीके झा ने […]

विज्ञापन

फोटो बहेड़ी. बीएमए कॉलेज में छात्र समागम का सत्याग्रह आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. कॉलेज के कला भवन के बरामदे पर बैठे छात्र अपनी मांगों के पूरा होने तक सत्याग्रह को जारी रखने पर अड़े हुए है. मंगलवार की शाम इन सत्याग्रहियों के स्वास्थ्य की जांच पीएचसी के डॉ. बीके झा ने की. जहां वे शारीरिक रुप से तंदुरुस्त पाये गये. प्रधानाचार्य डॉ. आरएन सिंह ने भी बुधवार को छात्रों से वार्ता की लेकिन नतीजा सिफर रहा. ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर सत्याग्रह कर रहे समागम के इन छात्रों की एक भी मांग पूरी करने की कुबत महाविद्यालय प्रशासन को नही है. फिर भी बकौल प्रधानाचार्य वे राजनीतिक कारणों से परिसर के वातावरण को खराब किए हुए है. समागम की मांगों में कॉलेज में बीएससी, बीबीए, स्नातक वाणिज्य एवं पीजी की पढाई शुरु करने की बात भी शामिल है. इसके अलावा कॉलेज में एनसीसी इकाई की स्थापना एवं परिसर में बने पीसीसी सड़क तथा चहार दिवारी के निर्माण में हुई अनियमितता की जांच भी शामिल है. प्रधानाचार्य डा. सिंह ने कहा कि इनमें एक भी मांग को पूरा करने का अधिकार उन्हें नही है. कल भी कुल सचिव से वार्ता के बाद छात्रों को आंदोलन समाप्त करने का अनुरोध किया गया लेकिन वे राजनितिक कारणों से आंदोलन को जारी रखने पर अमादा है. जिसके कारण अगले महीने होने वाले नैक पीयर टीम के निरीक्षण की तैयारी सहित नामांकण एवं शिक्षण कार्य पर असर पड़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन