अधीक्षक के पास पहुंचा मारपीट का मामला

Updated:
विज्ञापन

मौजूद पुलिसकर्मियों पर उठ रही ऊंगलीदरभंगा. डीएमसीएच में 21 जुलाई की रात गायनी विभाग में कर्मी के साथ हुई मारपीट का मामला अधीक्षक के पास पहुंच गया है. जानकारी के अनुसार इस बाबत कर्मी ने पत्र लिखकर अधीक्षक को घटना के विषय में विस्तारपूर्वक बताया है. इस घटना के बाद बेंता ओपी पर भी ऊंगली […]

विज्ञापन

मौजूद पुलिसकर्मियों पर उठ रही ऊंगलीदरभंगा. डीएमसीएच में 21 जुलाई की रात गायनी विभाग में कर्मी के साथ हुई मारपीट का मामला अधीक्षक के पास पहुंच गया है. जानकारी के अनुसार इस बाबत कर्मी ने पत्र लिखकर अधीक्षक को घटना के विषय में विस्तारपूर्वक बताया है. इस घटना के बाद बेंता ओपी पर भी ऊंगली उठने लगी है. अस्पताल के सुरक्षा को लेकर ओपी के अधिकारी सहित कई पुलिस के जवान कैदी वार्ड में मौजूद रहते हैं. घटना के समय भी सअनि बालेश्वर सिंह सहित कई जवान अस्पताल परिसर में मौजूद थे. उनसे चंद कदम की दूरी पर गायनी विभाग में इस तरह की घटना हो जाती है और पुलिस मामला खत्म होने के बाद पहुंचती है. साथ ही खानापूर्ति कर अपने कर्त्तव्य का इतिश्री करते हुए लौट जाती है. अस्पताल में आये दिन हो रहे मारपीट की घटना को देखते हुए जरूरत है सजग निष्ठापूर्वक पुलिसिंग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन