बिहार में होगा सत्ता परिवर्तन : सूरजनंदन

Updated:
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश महासचिव ने प्रेस कान्फ्रेंस को किया संबोधित फोटो-फारवार्डेड बेनीपुर. परिवर्तन रैली से बिहार की सत्ता परिवर्तन के साथ विकास की गति बढ़ेगा. उक्त बातें बुधवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री सह एमएलसी सूरजनंदन कुशवाहा ने पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि विगत ढाई वर्षों से बिहार में जंगलराज-टू चल रहा है. आगामी विधानसभा […]

विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश महासचिव ने प्रेस कान्फ्रेंस को किया संबोधित फोटो-फारवार्डेड बेनीपुर. परिवर्तन रैली से बिहार की सत्ता परिवर्तन के साथ विकास की गति बढ़ेगा. उक्त बातें बुधवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री सह एमएलसी सूरजनंदन कुशवाहा ने पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि विगत ढाई वर्षों से बिहार में जंगलराज-टू चल रहा है. आगामी विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में विकासोन्मुखी सरकार बनेगी. वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर गर्मजोशी से स्वागत करने की घोषणा को छलावा बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार विश्वासघाती हैं. देश का यह पहला मौका है कि किसी राजनीतिक पार्टी की सभास्थल पर दूसरे पार्टी का होर्डिंग लगे जो नीतीश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 25 जुलाई को मुजफ्फरपुर में मोदी का अभूतपूर्व रैली होगा. उन्होंने बेनीपुर एवं अलीनगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं से मिलकर 25 तारीख की तैयारी का जायजा लिया. दरभंगा प्रमंडल प्रभारी के रूप में क्षेत्र का जायजा लेने यहां पहंुच कार्यकर्ताओं से जानकारी ली तथा कई निर्देश दिये. इस दौरान उनके साथ मधुबनी प्रभारी विवेकानंद पासवान, कृष्ण भगवान झा के अलावा मिथिलेश चौधरी, दिगम्बर यादव, बैद्यनाथ यादव, दयाशंकर झा मदन, जिला कार्यसमिति सदस्य सोनू ठाकुर, रामफल मिश्र, राजीव झा, मनोज कुमार झा मुन्ना, रघुनाथ झा, अनील कुमार झा, प्रवीण झा, पवन शांडिल्य, कामेश्वर झा, रामाश्रय राय, सुनील कुमार झा आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन