/ू/रकेंद्रीय मंत्री का भाजपाईयों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Updated:
विज्ञापन

/रजगह-जगह फूल-मालाओं से किया अभिनंदन फोटो संख्या- 25परिचय- कर्पूरी चौक पर मंत्री अनंत सिंह का अभिनंदन करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता दरभंगा : केंद्रीय रासायन एवं उर्वरक मंत्री सह बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनंत सिंह का मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. समस्तीपुर से भाया दरभंगा गुजरने के […]

विज्ञापन

/रजगह-जगह फूल-मालाओं से किया अभिनंदन फोटो संख्या- 25परिचय- कर्पूरी चौक पर मंत्री अनंत सिंह का अभिनंदन करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता दरभंगा : केंद्रीय रासायन एवं उर्वरक मंत्री सह बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनंत सिंह का मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. समस्तीपुर से भाया दरभंगा गुजरने के क्रम में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया. लहेरियासराय टावर पर कार्यकर्ताओं ने मखाना का माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया. वहीं मिथिला के सम्मान के प्रतीक पाग दिया. जिलाध्यक्ष हरि सहनी, नगर विधायक संजय सरावगी, बेनीपुर विधायक गोपालजी ठाकुर, घनश्याम झा, संजीव साह, लहेरियासराय मंडल अध्यक्ष आदित्यनारायण चौधरी मन्ना, कृष्ण भगवान झा, कन्हैया चौधरी, डॉ रंगनाथ ठाकुर, पूर्व महापौर अजय पासवान, अमलेश कुमार झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. वहीं कर्पूरी चौक पर भाजपा नेता आरके चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया. इस दौरान श्री कुमार ने आगामी 25 जुलाई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के परिवर्तन रैली को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं ने जुट जाने की अपील की. मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुजित मल्लिक, वार्ड पार्षद राम मनोहर प्रसाद, अर्जुन सहनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन