पेंशनधारियों को अभी करना होगा इंतजार
बहादुरपुर : प्रखंड खेत्र के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को पेंशन राशि के लिए अभी और इंतजार करना होगा. इसकी प्रक्रिया लंबी हो जाने की वजह से उन्हें पेंशन मिलने में अभी और वक्त लगेगा. मालूम हो कि जिलाधिकारी ने 20 जुलाई से 5 अगस्त तक पेंशन राशि वितरण किया जाना है. मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र […]
बहादुरपुर : प्रखंड खेत्र के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को पेंशन राशि के लिए अभी और इंतजार करना होगा. इसकी प्रक्रिया लंबी हो जाने की वजह से उन्हें पेंशन मिलने में अभी और वक्त लगेगा. मालूम हो कि जिलाधिकारी ने 20 जुलाई से 5 अगस्त तक पेंशन राशि वितरण किया जाना है. मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के एक भी पंचायत में पेंशन राशि का वितरण नहीं शुरू किया गया. बीडीओ अविनाश कुमार ने बताया कि पेंशन वितरण के लिए नया रजिस्टर बनाने का निर्देश सभी पंचायत सचिवों को दिया गया है. इसके तहत पेंशनधारियों को पुन: एक रंगीन फोटो संबंधित पंचायत सचिव को देना होगा. बता दें कि सामान्य घटक मद में 22 करोड़ 18 लाख 98 हजार तथा विशेष घटक में 65 लाख 48 हजार 200 रुपये प्रखंड को आवंटित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










