वामदलों ने बताया बिहार बंद को सफल

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा: बिहार बंद को पूर्णत: सफल बताते हुए भाकपा नेता सह राज्य कमेटी सदस्य श्याम भारती, हृदय नारायण यादव ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार दोनों हर मोर्च पर विफल है. उन्होंने कहा कि किसान सभा के आह्वान पर गांवों में जनता कर्फ्यू लगाया है. इनौस के जिला संयोजक गजेंद्र नारायण शर्मा के नेतृत्व […]

विज्ञापन

दरभंगा: बिहार बंद को पूर्णत: सफल बताते हुए भाकपा नेता सह राज्य कमेटी सदस्य श्याम भारती, हृदय नारायण यादव ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार दोनों हर मोर्च पर विफल है. उन्होंने कहा कि किसान सभा के आह्वान पर गांवों में जनता कर्फ्यू लगाया है. इनौस के जिला संयोजक गजेंद्र नारायण शर्मा के नेतृत्व में बंद में सहयोग किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनता का भी व्यापक समर्थन मिला है. वामपंथ एकता के बंद का असर दिखा है. इधर भाकपा माले नेता बैद्यनाथ यादव, आरके सहनी ने इस बंद को सफल बताते हुए कहा कि बिहार बंद का व्यापक असर दिखा. हमारे आंदोलन को जनता का भी समर्थन मिला है. इधर सीपीआइ के रामकुमार झा, नारायणजी झा, राजीव झा ने बंद को असरदार बताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन