ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की मौत, भाई जख्मी

Updated:
विज्ञापन

बहादुरपुर, दरभंगा: पतोर ओपी क्षेत्र के उघरा पंचायत स्थित संस्कृत मध्य विद्यालय के समीप मंगलवार को 6 वर्ष के बच्चे की मौत ट्रैक्टर से कुचल कर हो गयी. जबकि उसका बड़ा भाई बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसका इलाज डीएमसीएच में कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार उघरा गांव निवासी शैलेश झा के पुत्र […]

विज्ञापन

बहादुरपुर, दरभंगा: पतोर ओपी क्षेत्र के उघरा पंचायत स्थित संस्कृत मध्य विद्यालय के समीप मंगलवार को 6 वर्ष के बच्चे की मौत ट्रैक्टर से कुचल कर हो गयी. जबकि उसका बड़ा भाई बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसका इलाज डीएमसीएच में कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार उघरा गांव निवासी शैलेश झा के पुत्र सम्राट झा के साथ उसका छोटा भाई रोशन कुमार स्कूल गया था. इसी दौरान चौक की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचल दिया. देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. घायल सम्राट झा को स्थानीय लोग डीएमसीएच इलाज के लिए ले गया. स्थानीय लोगों के अनुसार शैलेश झा के परिवार पर आज दिन बहुत ही खराब था. पूरे गांव में मातम छा गया. उक्त घटना के 5 घंटे बीत जाने के बाद भी ओपी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी. स्थानीय स्तर पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है. उक्त घटना के बारे में पूछे जाने पर ओपी अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है. समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है. पंचायत के मुखिया नारायणजी झा ने बताया कि ट्रैक्टर से कुचले जाने से एक की मौत हो गयी है, दूसरे भाई सम्राट जख्मी हो गया. मुखिया श्री झा ने कहा कि स्थानीय स्तर पर समझौता कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन