ईद मिलन के बहाने कार्यकर्त्ताओं को एकजुट करने की कोशिश
शरीक हुए जदयू के विधायक मदन व इजहारफोटो. 3 व 4परिचय. ईद मिलन के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्रा व उपस्थित विधायक मदन सहनी व इजहार अहमद.दरभंगा: जिला जदयू की ओर से सोमवार को सीएम साइंस कॉलेज में ईद मिलन समारोह का आयोजन हुआ. इस बहाने पुराने-नये कार्यकर्त्ताओं को एकजुट करने की कोशिश […]
शरीक हुए जदयू के विधायक मदन व इजहारफोटो. 3 व 4परिचय. ईद मिलन के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्रा व उपस्थित विधायक मदन सहनी व इजहार अहमद.दरभंगा: जिला जदयू की ओर से सोमवार को सीएम साइंस कॉलेज में ईद मिलन समारोह का आयोजन हुआ. इस बहाने पुराने-नये कार्यकर्त्ताओं को एकजुट करने की कोशिश की गयी. एक-दूसरे को इस भाइचारे के त्योहार की शुभकामना देते हुए इसी एकजुटता का परिचय दल के सभी साथियों के साथ देने का आहृवान मौके पर मौजूद बहादुपरपुर विधायक मदन सहनी व गौड़ाबौराम विधायक डा. इजहार अहमद ने किया. समरोह का उद्घाटन करते हुए श्री सहनी ने कहा कि प्रेम, सौहार्द व बेहतर तालमेल कार्यकर्त्ताओं के बीच और मजबूती से होना चाहिए. बतौर मुख्य अतिथि विधायक डाा. अहमद ने कहा कि यह पर्व समाज को एक सूत्र में पिड़ोने का संदेश देता है. इसी भाव से समाज का विकास संभव है. वर्त्तमान सराकर इसी भावना के साथ समग्र विकास की परिकल्पना पर काम कर रही है. पूर्व महानगर जिला अध्यक्ष डा. सुनील कुमार ठाकुर की अध्यक्षता व नसीरूल हसन के संचालन में संपन्न इस कार्यक्रम में भव्य सांस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ. धन्यवाद ज्ञापन दीदार हुसैन ने किया. मौके पर मिट्ठू खेडि़या, बदरे आलम बदर, शमशाद अली कमर, हादी सिद्दीकी, अजय कुमार जालान, जाकिर गनी लड्डन, दीपक शर्मा, अशरफ दुलारे, मो कलाम, नारद यादव, जोहा सिद्दीकी, श्याम किशोर राम, राजू राम, तारिकुर्रहमान समेत महागठबंधन के कई सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










