/ू/रजिले में बढ़ता ही जा रहा अपराध का ीण्दअबदअदइद
/र/इतीन महीने में 23 लोगों की अपराधियों ने कर दी हत्या/इ/इ78 घरों में हुई चोरी की घटना/इ/इ41 वाहनों को ले उड़े चोर, 32 लोगों का हुआ अपहरण/इ/इपुलिसिंग की पोल खोल रहे आपराधिक ग्राफ/इ/इप्रतिनिधि, दरभंगा:/इ जिले में लगातार आपराधिक वारदातों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. लचर पुलिसिंग के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही […]
/र/इतीन महीने में 23 लोगों की अपराधियों ने कर दी हत्या/इ/इ78 घरों में हुई चोरी की घटना/इ/इ41 वाहनों को ले उड़े चोर, 32 लोगों का हुआ अपहरण/इ/इपुलिसिंग की पोल खोल रहे आपराधिक ग्राफ/इ/इप्रतिनिधि, दरभंगा:/इ जिले में लगातार आपराधिक वारदातों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. लचर पुलिसिंग के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है. बेखौफ घटना को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस पदाधिकारी सिर्फ मामले के उद्भेदन व अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की बात कह अपने दायित्व की लगता है इतिश्री कर देते हैं. यही वजह है कि लगातार हत्या, डकैती, लूट सरीखे संगीन अपराधों का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है. पिछले तीन महीने के ग्राफ पर नजर डालें तो जिले की पुलिसिंग की हकीकत सामने आ जायेगी. इन तीन माह में 23 लोगों की अपराधियों ने हत्या कर दी. वहीं 78 घरों में चोरों ने हाथ साफ कर दिया. इस बीच वाहन चोरी की घटनायें भी काफी हुई. 41 वाहन लेकर चोर फरार हो गये. अमन पसंद जिलावासी बढ़ रही आपराधिक घटनाआंे से खौफजदा हैं. महकमा इस दिशा में संजीदा नजर नहीं आ रहा. वारदात होने के बाद पुलिसिया कार्रवाई की झलक जरूर मिलती है, लेकिन इस पर नकेल कसने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाये जा रहे. रात्रि गश्ती इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. स्थिति यह है कि रात के अंधेरे में सड़क पर पुलिस की गाड़ी कहीं नहीं दिखती. शहर में तो आधी रात से पहले तक कुछ थानों की गाड़ी चौक-चौराहे पर खड़ी मिल भी जाती है, लेकिन क्षेत्रवासियों के अनुसार ग्रामीण इलाके में अरसे से रात्रि गश्ती होती नजर नहीं आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










