एक सप्ताह में राशन कूपन : मुख्य सचिव
दरभंगा : सूबे के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने कहा है कि राशन कूपन का वितरण एक सप्ताह में समाप्त करें. ताकि इस माह का खाद्यान्न कूपन से ही उठाव किया जाय. वे विडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान बोल रहे थे. समाहरणालय के एनआइसी में विडियो कान्फें्रसिंग के दौरान धान अधिप्राप्ति मामले की समीक्षा में […]
दरभंगा : सूबे के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने कहा है कि राशन कूपन का वितरण एक सप्ताह में समाप्त करें. ताकि इस माह का खाद्यान्न कूपन से ही उठाव किया जाय. वे विडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान बोल रहे थे. समाहरणालय के एनआइसी में विडियो कान्फें्रसिंग के दौरान धान अधिप्राप्ति मामले की समीक्षा में उन्होंने शत-प्रतिशत धान के बदले चावल लेने का निर्देश दिया. साथ ही वर्ष 2011-12, 2012-13 के मामलों में दर्ज प्राथमिकी में प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने डीएम को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. विडियो कान्फ्रेंसिंग में डीएम कुमार रवि, एसएफसी प्रबंधक अरविंद कुमार, डीएसओ रामबाबू कुमार, डीसीओ राम नरेश पांडेय मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










