नर्तकियों को बना रखा था बंधक

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने मुक्त कराकर कोलकाता भेजा बेनीपुर : बंगाल से नाच गान करने के नाम पर कुछ युवतियों को बुलाकर बंधक बना कर रखे जाने की गुप्त सूचना पर सकतपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर थाना क्षेत्र के उजान गांव से तीन युवती को बरामद कर सोमवार को डीएसपी अंजनी कुमार के समक्ष प्रस्तुत किया. […]

विज्ञापन

पुलिस ने मुक्त कराकर कोलकाता भेजा बेनीपुर : बंगाल से नाच गान करने के नाम पर कुछ युवतियों को बुलाकर बंधक बना कर रखे जाने की गुप्त सूचना पर सकतपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर थाना क्षेत्र के उजान गांव से तीन युवती को बरामद कर सोमवार को डीएसपी अंजनी कुमार के समक्ष प्रस्तुत किया. थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि बंधक बनी नर्तकी में से एक ने किसी तरह से वहां से निकल कर थाना आकर सूचना दी कि भैरवस्थान थाना क्षेत्र के सर्वसीमा निवासी शिव कुमार राम ने नाच-गान करने के लिए बुलाया पर न तो कहीं कोई प्रोग्राम किया और न हमलोंगों को वापस जाने दे रहा है. सबको बंधक बनाये रखे हुए हैं. उसी के आधारर पर उजान गांव के एक निजी विद्यालय से इन तीनों को बरामद किया गया है. इनलोगों के साथ सोनू कुमार सिंह नामक एक युवक भी है. डीएसपी ने सोनू कुमार सिंह के आवेदन पर शिव कुमार पर एक मामला दर्ज कर सबों को सकुशल कोलकाता भेजने की व्यवस्था करने का आदेश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन