भटकी महिला परिजनों के हवाले

Updated:
विज्ञापन

सदर, दरभंगा : भालपट्टी पुलिस को सोमवार को एक भटकी महिला मिली. महिला बगल के ही किसी गांव में घूम रही थी. हालांकि गांव वालों ने संदेह के आधार पर पुलिस को इसकी सूचना दी थी. महिला मधुबनी जिला के अंधराठाढ़ी थाना अंतर्गत भरसौली गांव निवासी मो याकूब की पत्नी रवीना बतायी गयी. इधर पुलिस […]

विज्ञापन

सदर, दरभंगा : भालपट्टी पुलिस को सोमवार को एक भटकी महिला मिली. महिला बगल के ही किसी गांव में घूम रही थी. हालांकि गांव वालों ने संदेह के आधार पर पुलिस को इसकी सूचना दी थी. महिला मधुबनी जिला के अंधराठाढ़ी थाना अंतर्गत भरसौली गांव निवासी मो याकूब की पत्नी रवीना बतायी गयी. इधर पुलिस का कहना है कि रवीना कुछ विक्षिप्त लग रही थी. पूछताछ के क्रम में कुछ से कुछ बता रही थी. अंधराठाढ़ी का नाम बार-बार ले रही थी. नाम पता की जानकारी के लिए संबंधित थाना से बात कर उसके घर परिजनों के खबर की गयी. सूचना मिलते ही महिला के परिजनों ने भालपट्टी थाना पहुंचकर पहचान की. पहचान के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया. घर पहुंचने के लिए उसके साथ एक महिला एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ लगा दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन