माकपा ने मनाया भ्रष्टाचार विरोधी दिवस
फोटो संख्या- 14परिचय- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करते माकपा कार्यकर्ता.बहादुरपुर : अखिल भारतीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के अवसर पर माकपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. जिला सचिव विकाउ महतो की अध्यक्षता में सभा की गयी. सभा को संबोधित करते हुए राज्य कमेटी सदस्य श्याम […]
फोटो संख्या- 14परिचय- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करते माकपा कार्यकर्ता.बहादुरपुर : अखिल भारतीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के अवसर पर माकपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. जिला सचिव विकाउ महतो की अध्यक्षता में सभा की गयी. सभा को संबोधित करते हुए राज्य कमेटी सदस्य श्याम भारती ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का वादा किया था. एक वर्ष से ज्यादा होते ही घोटालों का राज खुलने लगा और कई मंत्रियों के नाम सामने आने लगा है. केंद्र की सरकार किसान मजदूर विरोधी नीति अपना रही है. 21 जुलाई को बिहार बंद के दौरान मिर्जापुर, देकुली, सोनकी में सड़क जाम करने तथा गांवों व पंचायतों में बंद करने का निर्णय लिया गया. सभा को सत्यनारायण पासवान, अशोक पासवान, आनंद राम, देवचंद्र पासवान आदि मौजूद थे. इधर इसी तरह बिरनियां चौक पर रामसागर पासवान, पड़री में सुनील ठाकुर, भैरोपट्टी चौक पर विकाउ महतो, छपरार में शत्रुघ्न पासवान के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










