वातावरण प्रदूषित कर रहे कार्बाइड

Updated:
विज्ञापन

/रआम व केला मंडी में लोग परेशानफोटो- 7परिचय- मंडी में रखे केले की तस्वीरदरभंगा : सरकार स्वच्छता अभियान को जन-जन के बीच लाकर इसे जनजागृति के रुप में लागू करने को लगी हुई है तो दूसरी ओर तात्कालिक आमदनी के कारण कुछ ही घंटे में फलों (आम, केला, पपीता) को पक ाने के लिए जहरीले […]

विज्ञापन

/रआम व केला मंडी में लोग परेशानफोटो- 7परिचय- मंडी में रखे केले की तस्वीरदरभंगा : सरकार स्वच्छता अभियान को जन-जन के बीच लाकर इसे जनजागृति के रुप में लागू करने को लगी हुई है तो दूसरी ओर तात्कालिक आमदनी के कारण कुछ ही घंटे में फलों (आम, केला, पपीता) को पक ाने के लिए जहरीले कार्बाइड से गुल्लोबाड़ा सहित आसपास के कई मुहल्लो का पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है. फल मंडी के ये व्यवसायी फलों को पकाने के लिए कार्बाइड का प्रयोग करने के बाद उसे बीच सड़क पर डाल देते हैं. कीचड़युक्त कार्बाइड की घुटन भरी बदबू से उस सड़क या मंडी से गुजरनेवाले लोग परेशान रहते हैं. जानकारी के अनुसार गुल्लोबाड़ा केला मंडी में करीब 10 थोक विक्रेता है. दुकानदारों की माने तो सामान्य दिनों में लोग केला को धुआं से ही पकाते हैं. किसी पर्व के मौके पर इसकी मांग जब अधिक हो जाती है तो कार्बाइड का प्रयोग करते हैं. इस बीच आम का सीजन पिक कर रहने के कारण इसके आधा दर्जन थोक विक्रे ताओं के खुदरा दुकानदार सुबह में भागलपुर एवं उत्तरप्रदेश से आनेवाले ट्रकों से आम की खरीददारी करते हैं और अगले दिन उसे बाजार में कै श करने के लिए आनन-फानन में उसे कार्बाइड के घोल मेें डालकर पकाकर उसके कचरा को सड़क पर फेंक देते हैं. पानी से निकाले गये कार्बाइड को कचरे की बदबू इतनी तेज रहती है कि उसके बगल से गुजरनेवालों का मन विचलित कर देता है.युवा लोजपा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने नगर आयुक्त को स्मारपत्र सौंपकर बाजार को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए शीघ्र कार्बाइड युक्त कीचड़ को हटाने का अनुरोध किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन