छात्र समागम नेता ने दी आत्मदाह की चेतावनी
बीएमए कॉलेज पर प्रदर्शन आजबहेड़ी : बीएमए कॉलेज में 20 जुलाई को प्रस्तावित छात्र समागम के सत्याग्रह आंदोलन को लेकर रविवार को बैठक हुई. इसमें 11 सूत्री मांगों को लेकर इस आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर श्याम कुमार, अमित कुमार, पूजा कुमारी, माया कुमारी, रंजीत लाल देव, रुद्र नारायण […]
बीएमए कॉलेज पर प्रदर्शन आजबहेड़ी : बीएमए कॉलेज में 20 जुलाई को प्रस्तावित छात्र समागम के सत्याग्रह आंदोलन को लेकर रविवार को बैठक हुई. इसमें 11 सूत्री मांगों को लेकर इस आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर श्याम कुमार, अमित कुमार, पूजा कुमारी, माया कुमारी, रंजीत लाल देव, रुद्र नारायण राय आदि ने अपने विचार व्यक्त किये. इस बीच कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. आरएन सिंह ने छात्र समागम के इस आंदोलन को देखते हुए 16 जुलाई को सदर एसडीओ को पत्र लिख कर परिसर में शांति व्यवस्था बनाये रखने का अनुरोध किया है. समागम के जिला उपाध्यक्ष भोला कुमार ने ज्ञापन समर्पित करते हुए मांगें नहीं माने जाने पर आत्मदाह की चेतावनी दे डाली. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने कहा कि कल कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी. कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










